हावड़ा में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया मनोज पांडेय का अभिनन्दन

कोलकाता / हावड़ा : भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम बंगाल प्रदेश संगठन की नई कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष के रूप में विशेष दायित्व दिए जाने पर पार्टी की हावड़ा जिला इकाई के दर्जनों नेताओं और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जगह-जगह पर मनोज पांडेय का नागरिक अभिनन्दन किया। सम्मान समारोह में वक्ताओं ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य और राष्ट्रीय नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मनोज पांडेय के नेतृत्व में पार्टी ने कई महत्वपूर्ण मुकाम हासिल किये हैं और अब आगामी नगर निगम और पालिकाओं के चुनाव में भी उनके नेतृत्व में पार्टी जबरदस्त सफलता प्राप्त करेगी।
आयोजन में पार्टी के हावड़ा जिला महामंत्री दीपक राय, पार्टी नेता निलेश पांडेय, समाजसेवी मधुर शुक्ला, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष अवधेश साव, भाजपा मंडल 2 महामंत्री निलेश सिंह, युवामोर्चा मंडल 2 अध्यक्ष रोशन सिंह, भाजपा नेता अनूप सिंह, विकाश त्रिपाठी, विट्टू प्रसाद, सुजीत गुप्ता, युवा उद्योगपति पवन तिवारी, विमल तिवारी, बिपिन मिश्रा, रुद्र पाण्डेय और सोनू मिश्रा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *