एक्ट्रेस अंजना बसु बनीं महिला मोर्चा की अध्यक्ष
कोलकाता : पश्चिम बंगाल बीजेपी में बड़ा फेरबदल किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने बड़ा फैसला लेते हुए मंत्रियों को सभी संगठनात्मक पदों से हटा दिया है। बंगाल बीजेपी ने ‘एक व्यक्ति एक पद’ की पॉलिसी पर जोर देते हुए पार्टी संगठन के विभिन्न पदों पर दूसरे पार्टी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी है।
पार्टी ने राज्य की अलग-अलग कुछ जिला कमेटियों में भी फेरबदल किया है। जिलाध्यक्ष के पद पर भी बदलाव किया गया है। इसके साथ ही पार्टी ने कुछ संगठन व मोर्चों नेतृत्व में भी बदलाव किए हैं। राज्य के मंत्री इंद्रनील खान युवा मोर्चा के अध्यक्ष थे। उन्हें वहां से हटाकर अमित सामंत को लाया गया है।
प. बंगाल भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य की नयी टीम निम्न प्रकार से है –
बारह उपाध्यक्षों में संजय सिंह, मनोज पाण्डे, प्रबल राहा, अनिंद्य बनर्जी, देवश्री चौधरी, राजू बिस्टा, अमिताभ राय, तनुजा चक्रवर्ती, फाल्गुनी पात्र, रमापद दास, विद्यासागर चक्रवर्ती और अनंत देव अधिकारी शामिल हैं।
पांच महासचिवों में ज्योतिर्मय सिंह महतो, लॉकेट चटर्जी, सौमित्र खान, बिजन गोस्वामी और शशि अग्निहोत्री शामिल हैं।
संगठन महासचिवः अमिताभ चक्रवर्ती
बारह सचिवों में दीपांजन गुहा, महादेव सरकार, शिंटू सेनापति, मोहन शर्मा, विभा मजुमदार, संजय वर्मा, अजीत दास, सखाराव सरकार, अनल बिस्वास, नीलांजन अधिकारी, शंकर चक्रवर्ती और सोनाली मुर्मू शामिल हैं।
कोषाध्यक्षः केदाराशीष बापट
संयुक्त कोषाध्यक्षः विद्यासागर मंत्री, प्रवीण अग्रवाल
एक पद एक व्यक्ति नीति के अन्तर्गत संगठन से हटे मंत्री तापस राय, अग्निमित्रा पाल व जगन्नाथ चटर्जी।
अभिनेत्री अंजना बसु बनीं महिला मोर्चा की अध्यक्ष
अभिनेत्री अंजना बसु को महिला मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। फाल्गुनी पात्रा को हटाकर महिला मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। धनंजय घोष को OBC मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। बिस्वजीत बिस्वास को ST मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। अमित सामंता को पश्चिम बंगाल युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही, कई जगहों जिला संगठनों के प्रेसिडेंट के पद बदले गए हैं। इनमें शामिल हैं- बनगांव, बारासात, श्रीरामपुर, आरामबाग, मेदिनीपुर, बर्धमान और कटवा।












Leave a Reply