प्रयागराज अखिल भारतीय महिला परिषद सुबोधिनी सिटी ब्रांच ने गर्मी में राहत के लिए पथिको को नींबू शरबत स्वदेशी पेय पदार्थ और सर ढकने के लिए गमछें का वितरण किया।शरबत वितरण करते समय अनेक बालक,बालिकाएं,रिक्शाचालक, पुरुष,महिलाएं, अनेक विद्यार्थियों ने शरबत ग्रहण कर के गर्मी से राहत और गमछा से अपने सर को ढक कर प्रसन्नचित्त हो गए।संस्था की संरक्षिका श्रीमती जमुनोत्री गुप्ता जी ने विशेष सहयोग किय।उन्होंने कहा कि गर्मी से राहत के लिए जल और गमछा दोनों महत्वपूर्ण है,गर्मी में आप लोग खूब जल पिए और जब बाहर निकले तो अपने साथ गमछा से सरढक कर ही चले यह कार्यक्रम प्रातःनौ बजे से शाम को आठ बजे तक चला।संस्था की अध्यक्ष नीतू केसरवानी ने प्रयास किया की अधिक से अधिक लोग शरबत और गमछा प्राप्त कर सकें। सचिव श्रीमती शालिनी गुप्ता ने बहुत ही उत्तम व्यवस्था की।कार्यक्रम की संयोजिका रश्मि गुप्ता और अल्पना सिंहरहीं।संस्था की मीडिया प्रभारी डॉक्टर रश्मि शुक्ला ने मीडिया बंधु को जलपान कराया चंदन वंदन अभिनंदन किया और आगे के कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।संसथ अनेक सदस्यों ने सहयोग राशि दी जिसमें कोमल,सुधा,ज्योति,मनीषा,नीरजा,श्वेता,शालिनी,मधु,स्मिता,अनुश्री,निर्मला,सविता,हेमा,राधा,अमृता,कविता,पुनीता विशेष योगदान दिया।इस कार्यक्रम की विशेषता थी कि स्वच्छता का विशेष ध्यान दिया गया कूड़ेदान में गिलास को रखने का आग्रह किया गया।जिससे स्वच्छता का संदेश सभी को प्राप्त हुआ। भीषण गर्मी से रागिरो को स्वदेशी शरबत स्वदेशी गमछा देकर संस्था के सभी सदस्यों ने पुनीत कार्य किया।
प्रयागराज अखिल भारतीय महिला परिषद सुबोधिनी सिटी ब्रांच ने गर्मी में राहत के लिए पथिको को नींबू शरबत स्वदेशी पेय पदार्थ और सर ढकने के लिए गमछें का वितरण किया।












Leave a Reply