सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल को 25 लाख रुपए प्रदान करने का आश्वासन दिया ।
कोलकाता । 108 वर्षों से मानव सेवा को समर्पित श्री विशुद्धानंद हॉस्पिटल में ऑक्सीजन जेनरेटिंग प्लान्ट का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर समाजसेवी गोविंदराम गोयनका ने प्रमुख अतिथि सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय, सम्मानित अतिथि ओम जालान, पवन गोयनका, पार्षद राजेश सिन्हा एवम गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में किया । हॉस्पिटल के अध्यक्ष बनवारीलाल सोती, प्रधान सचिव सुरेन्द्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष विश्वनाथ सेकसरिया, श्यामसुंदर अग्रवाल (बड़वावाला), जगमोहन बागला, संयुक्त सचिव महावीर प्रसाद अग्रवाल, गिरधारीलाल मस्करा, हेमचन्द अग्रवाल एवम कार्यकर्ताओं ने किया । सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने हॉस्पिटल की सेवाओं की सराहना करते हुए आपातकालीन परिस्थिति में हॉस्पिटल में फायर स्टेयर्स योजना के लिये सांसद कोष से 25 लाख रुपए का अनुदान देने का आश्वासन दिया । उन्होंने भारत के स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपने अनुभव साझा करते हुए कहा मन और तन एक दूसरे के पूरक हैं । सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय ने स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान शिविर, ब्लड सुगर परीक्षण शिविर का आयोजन करने की प्रेरणा कार्यकर्ताओं को दी । गोविंदराम गोयनका ने हॉस्पिटल प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मानव सेवा, चिकित्सा सेवाकार्यों में सहयोग के लिये आश्वासन दिया । सत्यनारायण तिवाड़ी ने सेवा गीत की सामूहिक प्रस्तुति की । हॉस्पिटल के अध्यक्ष बनवारीलाल सोती ने गणपतराय गोयनका फाउंडेशन एवम पीके एजेंसीज प्राइवेट लिमिटेड तथा गोयनका परिवार के मानव सेवा में योगदान की सराहना की । उन्होंने कहा कोविड संक्रमण के समय रोगियों की असुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हॉस्पिटल में सेवाओं का विस्तार किया गया है । प्रधान सचिव सुरेन्द्र अग्रवाल ने हॉस्पिटल की निरन्तर प्रगति की जानकारी देते हुए कहा अत्याधुनिक ऑक्सीजन प्लान्ट में अस्पताल की आवश्यकता को पूर्ण करने हेतु उत्तम गुणवत्ता की ऑक्सीजन प्राप्त होगी । प्लान्ट की विशेषता बताते हुए कहा कि ऑक्सीजन सिलेंडर की गैस के मिश्रण से हॉस्पिटल में अतिरिक्त आवश्यकता को पूर्ण करने में सुविधा मिलेगी । हॉस्पिटल में 8 नवनिर्मित डिलक्स केबिन, ब्रोंकोसकोपी सुविधा सहित इंडोस्कोपी यूनिट का आधुनिकीकरण, आपातकालीन परिस्थिति में फायर स्टेयर्स, 2 नई लिफ्ट स्थापित करने की योजना की जानकारी दी । आई सी सी यू यूनिट को 10 नये वेंटीलेटर, 8 एच एफ एन ओ से सुसज्जित किया गया है । हेमचन्द अग्रवाल ने बताया अल्प शुल्क में डायलिसिस विभाग में 1 वर्ष में तकरीबन 12 हजार डायलिसिस चिकित्सा की जा रही है । डायलिसिस रोगियों को अल्पाहार एवम निःशुल्क इंजेक्शन की सुविधा दी जा रही है । अनिल चौधरी ने स्वास्थ्य साथी योजना की जानकारी दी । समाजसेवी कुंजबिहारी अग्रवाल ने हॉस्पिटल में सेवाकार्यों की सराहना करते हुए शुभकामना दी । संचालन दीपक बंका एवम धन्यवाद ज्ञापन संदीप अग्रवाल ने किया । संयोजक मोहन केडिया, दीपक बंका, अनिल चौधरी, मनोज पराशर तथा बलदेव केडिया, घीसाराम गोयल, राधेश्याम सोनी, विष्णु शर्मा, दीनदयाल तोदी, निर्मल केडिया, विष्णु मस्करा, सुरेश बेरीवाल, संतोष नोपानी, विनोद जालान, संदीप गर्ग, महावीर प्रसाद रावत, चांदरतन लखानी, अविनाश गुप्ता एवम कार्यकर्ता सक्रिय रहे ।












Leave a Reply