एमएसए कंस्ट्रक्शन के कर्णधार पवन मिश्रा ने किया इस कैंप का आयोजन
हावड़ा (राष्ट्ररंग)। देश की शीर्ष निर्माण कंपनी एमएसए कंस्ट्रक्शन द्वारा कोविड-19 की रोकथाम के लिए बीते दिनों हरिदत्त राय चमरिया रोड हावड़ा में मुफ्त वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन उत्तर हावड़ा से तृणमूल कांग्रेस के विधायक गौतम चौधरी ने किया। उन्होंने लोगों से कोविड नियमों का भलीभांति पालन करने एवं बढ़-चढ़कर कोरोना का टीका लगवाने की अपील की। आयोजक एमएसए कंस्ट्रक्शन के कर्णधार पवन मिश्रा ने बताया कि कैंप में 500 व्यक्तियों को कोरोना के टीके लगाए गए, जिसमें फर्स्ट डोज और सेकंड डोज शामिल था। मुफ्त वैक्सीनेशन कैंप के आयोजन में सुविख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी निखिलेश मिश्रा (घियहा) का भरपूर सहयोग रहा।
उल्लेखनीय है कि एमएसए कंस्ट्रक्शन देश की शीर्ष निर्माण कंपनियों में से एक है, जो भारतवर्ष के कोने-कोने में बड़े-बड़े प्रोजेक्ट को समयबद्ध तरीके से कुशलतापूर्वक करती है। इस कंपनी के कर्णधार पवन मिश्रा हैं जोकि सुविख्यात उद्योगपति एवं समाजसेवी निखिलेश मिश्रा (घियहा) के जेष्ठ पुत्र हैं। वे अपने पिताजी के सामाजिक कार्यों को नित नए आयाम दे रहे हैं और पूरे हिंदुस्तान में अपने व्यवसाय का परचम भी फहरा रहे हैं।
समाजसेवा की इसी कड़ी में वे प्रत्येक वर्ष प्रयागराज के माघ मेले में लगभग 10,000 साधु-संतों को भोजन, वस्त्र, दवा, गर्म कपड़े, शॉल, कंबल आदि उपलब्ध कराते हैं। इसके अलावा उन्होंने देश के कई मंदिरों का रखरखाव और जीर्णोद्धार का जिम्मा अपने कंधों पर लिया हुआ है। उद्योग-व्यापार जगत में शीर्ष पर विराजमान निखिलेश मिश्रा (घियहा) निःस्वार्थ सेवा के परिचायक मने जाते हैं। उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए पवन मिश्रा भी समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।












Leave a Reply