महिलाओं को दी जाने वाली मंथली 1000 रुपये तथा साधारण जाति की महिलाओं को हर माह 500 रुपये के लिए आवेदक महिलाएं काफी संख्या में आ रही है।
राष्ट्र रंग हावड़ा। गोलीबारी थाना ( पानी टंकी ) में दुआरे सरकार के शिविर में उमड़ रही है महिलाओं की भीड़। इस योजना को सही ढंग से लागू कराने के लिए और स्थानी लोगों को कोई परेशानी ना हो इसमें पूरी तरह से पुलिस प्रशासन स्थानीय टीएमसी के वरिष्ठ नेता हावड़ा मुंसिपल कारपोरेशन के बोर्ड मेंबर एवं भूतपूर्व पार्षद अनूप चक्रवर्ती ( डाकू दा ) एवं हावड़ा मुंसिपल कारपोरेशन के कर्मचारी पूरी मेहनत से कार्य कर रहे हैं जिससे इस योजना को जल्दी से जल्दी कार्यान्वित किया जाए एवं हावड़ा मुंसिपल कारपोरेशन के कर्मचारी कुंदन चौधरी, प्रदीप साव, बापी पात्रो, आनंद केसरी, स्थानी टीएमसी नेता शंभू ओझा आदि का इस कार्य में महत्वपूर्ण योगदान है। यह योजना 15 सितंबर तक जारी रहेगी।













Leave a Reply