कोलकाता : गुरुवार को रम्भा एकादशी और गोवत्स द्वादशी का शुभ संयोग के अवसर पर नेताजी सुभाष स्मृति संघ के कालीपूजा मंडप का उद्घाटन जोड़ासांको के विधायक विजय ओझा के करकमलों से सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पूरी दुनियाँ में कोलकाता को लोग माँ काली की नगरी के रूप में जानते हैं। माँ काली अपने भक्तों के लिए कल्याणकारी हैं और बुरी शक्तियों तथा दुष्टों के लिए संहारक। हम कोलकातावासी इनकी कृपा से ही अपने जीवन को धन्य बना सकते हैं।
मंडप के शुभ उद्घाटन समारोह में भाजपा नेता भोला प्रसाद सोनकर, कार्तिक प्रसाद सोनकर, लालता प्रसाद जायसवाल, मंजू जयसवाल और अशोक जायसवाल सहित संस्था के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव दीपक सोनकर ने किया।
नेताजी सुभाष स्मृति संघ के कालीपूजा मंडप का उद्घाटन














Leave a Reply