टीएमसी सरकार ने पुलिस विभाग को चौपट किया – सुवेंदु अधिकारी

कोलकाता : मुख्यमंत्री ने शनिवार को राज्य पुलिस बल में बुनियादी ढांचे, रसद और पेशेवर दक्षता की कमी के लिए पिछली तृणमूल कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कोलकाता पुलिस मुख्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में 309 नवनियुक्त पुलिसकर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए अधिकारी ने कहा कि तृणमूल शासन के दौरान पुलिसकर्मियों के पास कोई वित्तीय सुरक्षा नहीं थी। उन्होंने तृणमूल के 15 वर्षों के कथित कुशासन का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल पुलिस बुनियादी ढांचे, रसद, पेशेवर दक्षता और प्रशिक्षण के मामले में पिछड़ी हुई है।



पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री की उपस्थिति में, सुवेंदु अधिकारी ने लालबाजार में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में कोलकाता पुलिस में सब-इंस्पेक्टर/सब-इंस्पेक्टर (महिला)/सब-इंस्पेक्टर (सशस्त्र)/सार्जेंट के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को “नियुक्ति पत्र” सौंपे।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि यदि पिछली सरकारों ने पुलिस बल को लगातार आधुनिक और बेहतर बनाने के लिए कदम उठाए होते, तो मौजूदा सरकार को आज इन समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी सरकार ने राज्य के पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने के लिए कई कार्यक्रम शुरू किए हैं और विभिन्न संगठनों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य पुलिस बल में करीब चार हजार पुरुष कांस्टेबलों और छह हजार से अधिक महिला पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी।

शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को प्रेसीडेंसी विश्वविद्यालय और यादवपुर विश्वविद्यालय में कथित राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाने के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं की तारीफ की और उनसे अपने प्रयासों को जारी रखने का आग्रह किया। माणिकतला में काली पूजा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय के कुछ समूहों पर कश्मीर मांगे आजादी जैसे नारे लगाने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे समाज और राष्ट्र विरोधी लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *