नवजुबक संघ द्वारा आयोजित काली पूजा का उद्घाटन

कोलकाता : महानगर के व्यस्ततम व्यावसायिक केंद्र बड़ाबाजार स्थित मुक्तरामबाबू स्ट्रीट में नवजुबक संघ द्वारा आयोजित काली पूजा का भव्य उद्घाटन स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। भूतपूर्ब विधायक एवं पूजा कमिटी के चैयरमैन संजय बक्सी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और माँ काली का जयकारा के साथ विधायक अशोक देव, अध्यक्ष तपन रॉय , रीता चौधरी और राजेश सिन्हा ने श्यामलाल दुबे, आकाश पाण्डेय, प्रदीप मजुमदार, प्रदीप शर्मा, सुरज यादव, हरी सोनी, नीलेश दुबे एवं अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थिति में दीप प्रज्जवलित कर पूजा का शुभ उदघाटन सम्पन्न किया।

इस अवसर पर विजय उपाध्याय, प्रभात तिवारी, रोहित पांडेय, हरि सोनी, संतोष सिंह, विकाश यादव, मधु घोष, कृष्ण प्रताप सिंह, असीम धर, स्वर्णनाली दे, सचिन सिंह, राजीव सिन्हा, कमल सोनकर, मंजर आलम, राजेश सिंह, भरत सिंह, नूसी राजन, मनीष सुगंध सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित हुए। आयोजन को सुसम्पन्न करने में सुजीत दुबे, विनोद वेरिवाल, मनीष दुबे ने विशेष योगदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *