अभिषेक बनर्जी की पुलिस अफसरों को चेतावनी

क्या–क्या कहा :

  1. भाजपा विधायक विजय ओझा से कब पूछताछ की जाएगी
  2. टीएमसी सांसद बोले सत्ता परिवर्तन पर सभी का हिसाब होगा
  3. आरोप, राज्य सरकार को खुश करने में जुटे हैं पुलिस अफसर

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी ने पुलिस अफसरों को चेतावनी दी है। गुरुवार को अभिषेक बनर्जी ने कहा कि वे (पुलिस अफसर) सत्ता में बैठे लोगों को खुश करने के लिए काम न करें। उन्होंने कहा कि मैं नामों की एक लिस्ट बना रहा हूं। सरकार बदलने पर किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा। अभिषेक बनर्जी का आशय सीएम शुभेंदु अधिकारी को खुद करने की तरफ था। टीएमसी सांसद ने कहा कि आज काजल शेख के घर पर हंगामा किया जा रहा है, क्योंकि उन्होंने ममता बनर्जी का समर्थन किया है। टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने चोर बागान दुर्गा पूजा पंडाल का मुद्दा भी उठाया।

दो साल बाद देखूंगा क्या होता है

टीएमसी के डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि जो पुलिस अधिकारी यह सोच रहे हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से अच्छी पोस्टिंग मिल जाएगी, तो मैं देखूंगा कि दो साल बाद इसके क्या नतीजे निकलते हैं। मीडिया से बातचीत में बनर्जी ने कहा कि पुलिस अफसर जानबूझकर टीएमसी कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि टीएमसी के सत्ता में आने के बाद हिसाब किताब किया जाएगा। अभिषेक बनर्जी ने पश्चिमी मेदिनीपुर के आईपीएस अधिकारी के ऊपर आरोप लगाया कि उन्होंने चुनाव से पहले मुझे जीत की बधाई दी थी। अब सत्ता परिवर्तन के बाद वह पार्टी के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रहे हैं।

चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल हादसा

बनर्जी ने चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल मामले का भी जिक्र किया। चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना में 19 मौतें हुई थी। बनर्जी ने सीसीटीवी फुटेज का मुद्दा उठाया। गौरतलब हो कि पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री रे इंद्रनील सेन को गिरफ्तार किया गया है। उन पर आरोप हैं कि उन्होंने दुर्गा पूजा पंडाल के कार्यक्रम में आर्थिक हेरफेरी की। बनर्जी ने मांग उठाई कि भाजपा विधायक विजय ओझा, भाजपा जिला अध्यक्ष से कब पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *