कोलकाता : प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने 280 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी के मामले में कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े कोलकाता के 8 ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई PMLA के तहत की जा रही है। इस कार्रवाई के दायरे में उन लोगों के आवासीय और आधिकारिक परिसर शामिल हैं, जिनमें कंपनी के डायरेक्टर, ऑडिटर और रेजोल्यूशन प्रोफेशनल्स आदि शामिल हैं।
ईडी की टीमें कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड के ठिकानों पर सर्च और सीजर ऑपरेशन चला रही हैं।
जानकारी के मुताबिक कोहिनूर पावर प्राइवेट लिमिटेड और अन्य से जुड़े 280 करोड़ रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में ED कार्रवाई कर रही है। ईडी कोलकाता जोन-1 की टीम पश्चिम बंगाल में 8 ठिकानों पर मौजूद हैं और लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। यह कार्रवाई PMLA, 2002 की धारा 17 के तहत की जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कोलकाता जोन-1 टीम की जांच का मुख्य फोकस NCLT की कार्यवाही के कथित दुरुपयोग के जरिए अपराध से अर्जित धन (Proceeds of Crime) के इस्तेमाल से जुड़ा है।














Leave a Reply