सनातन संस्कृति के दिखाई देने वाले प्रत्यक्ष देवता सूर्य देव 17 सितंबर 2026 को कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में सूर्य की युति बुध से होगी जिससे बुधादित्य योग का निर्माण होगा। ज्योतिष विज्ञान के अनुसार इस राशि में सूर्य का आना 4 राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। वैसे आहार, विहार और विचार से सात्विक रहने वालों को विशेष लाभ का योग बन रहा है।
ज्योतिष विज्ञान में सूर्य का गोचर काफी अहम माना जाता है। अयोध्या जी के एक वरिष्ठ ज्योतिष जी के अनुसार 17 सितंबर की सुबह 7 बजकर 50 मिनट पर सूर्य देव सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश कर जायेंगे और फिर 17 अक्टूबर तक यहां विराजमान रहेंगे। सूर्य के इस गोचर का वैसे तो सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा लेकिन 4 ऐसी राशियां हैं जिनके लिए यह गोचर अत्यंत शुभ साबित होगा। इन राशियों को इस गोचर से अपार धन लाभ होने की उम्मीद रहेगी। इन राशि वालों की नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी, साथ ही करियर में कई सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। ये कौन सी राशियां हैं जिनके लिए सूर्य गोचर अच्छे संकेत दे रहा है?
वृषभ राशि वालों पर प्रभाव
सूर्य देव का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। इस गोचर से आपको विद्या का लाभ मिलेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से संबंध मजबूत होंगे। संपत्ति और वाहन से जुड़े मामलों में यह गोचर बेहद शुभ दिखाई दे रहा है। यदि आप घर या जमीन में निवेश की योजना बना रहे हैं, तो यह समय अनुकूल साबित हो सकता है। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के अच्छे योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि वालों पर प्रभाव
मिथुन राशि वालों के लिए यह गोचर किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक का समय आपके लिए अत्यंत शुभ साबित होगा। भवन का लाभ और वाहन का लाभ मिलेगा। साथ ही माता-पिता का भी खूब सहयोग प्राप्त करेंगे। लेखन, पत्रकारिता, मीडिया, एडिटिंग, पब्लिक रिलेशन, मार्केटिंग, कंटेंट क्रिएशन, सोशल मीडिया, शिक्षण, खेल, विज्ञापन और कम्युनिकेशन से जुड़े जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी रहेगा। इस दौरान आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे।
वृश्चिक राशि वालों पर प्रभाव
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह गोचर काफी सकारात्मक दिखाई दे रहा है। सूर्य के इस गोचर से आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। साथ ही धन लाभ के भी योग बन रहे हैं। इस दौरान आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। यदि आप लंबे समय से प्रमोशन, सम्मान या पहचान की प्रतीक्षा कर रहे थे तो यह समय आपके लिए शुभ संकेत दे रहा है। इस अवधि में आपका नेतृत्व कौशल निखरेगा और आप एक अच्छे बॉस साबित होंगे। पैतृक संपत्ति या रुके हुए आर्थिक मामलों में भी प्रगति संभव है।
धनु राशि वालों पर प्रभाव
सूर्य के इस गोचर से आपको अपने करियर में सफलता मिलेगी। इस दौरान आपका कोई प्रशासनिक कर पूरा हो जायेगा। यदि आप विदेश यात्रा, लंबी यात्रा, उच्च शिक्षा या विदेश में नौकरी पाने की प्रतीक्षा कर रहे थे तो यह समय उस दिशा में शुभ संकेत दे रहा है। इस दौरान आपके कई काम बन सकते हैं। इस दौरान आपकी वाणी प्रभावशाली होगी जिसका आपको करियर में अच्छा लाभ मिलेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। “राष्ट्ररंग” ज्योतिष आधारित दावे की पूर्ण सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)













Leave a Reply