बीएसएफ की पहल से भारत में रहने वाले भाइयों को बांग्लादेश में रहने वाली बहन के अंतिम दर्शन नसीब हुए

(जिला उत्तर 24 परगना)
दिनांक 05 जून, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत गांव बांसघाटा के मेंबर शहादत मंडल ने 107वीं वाहिनी की सीमा चौकी सुतिया के कंपनी कमांडर को सूचित किया कि उसके गांव के मोमिन मंडल की बहन, परिसों मंडल का देहांत हो गया जोकि बांग्लादेश के सीमावर्ती गांव धनकोला में रहती थी। आगे उन्होंने बताया की उसके सभी भाई अपनी बहन के अंतिम दर्शन करना चाहते हैं।

पूरे प्रकरण को सुनकर बीएसएफ ने मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए अपने समक्ष तैनात बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश के साथ फ़्लैग मीटिंग की। लिहाजा दोनों देशों के सीमा सुरक्षा बलों ने आपसी सहयोग के मद्देनजर मानवता को सर्वोपरि रखते हुए भारत में रहने वाले भाइयों और उनके परिवारजनों के लिए अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास जीरो लाइन पर मृतक बहन के अंतिम दर्शन करवाने की व्यवस्था की।

दोनों देशों के लोगों ने बीएसएफ और बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश का आभार जताया

अंतिम दर्शन के उपरांत मृतका के भाइयों और उनके सभी संबंधियों ने दोनों ही देशों की सीमा सुरक्षा बलों द्वारा किये गए इस नेक काम के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया।

107वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि बीएसएफ के जवान सीमा पर दिन-रात मुस्तैदी से तैनात रहते हैं और देश की सुरक्षा के साथ ही सीमावासियों के सुख-दु:ख, धार्मिक और सामाजिक मूल्यों का भी ख्याल रखते हैं। वहीं जब बात इंसानियत व मानवीय मूल्यों की आती है तो बीएसएफ उनको पूरा करने के लिए सदैव तत्पर रहती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *