बीएसएफ जवानों ने भारत–बांग्लादेश सीमा पर मादक पदार्थ जब्त किया

(जिला- मुर्शिदाबाद)
दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत बीएसएफ के जवानों ने भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में अपनी जिम्मेवारी के इलाके में 03 किलोग्राम नारकोटिक्स पाउडर (Piperonal) जब्त किया।

बयान के मुताबिक, घटना 02 जून, 2023 की रात लगभग 2230 बजे, बीएसएफ की सीमा चौकी असरीदाह, 35वीं वाहिनी के इलाके में घटित हुई। खुफिया विभाग की सूचना पर कार्रवाई करते हुए जवान अपने इलाके में गश्ती कर रहे थे। तभी अचानक जवानों ने सीमा पर तस्करों की संदिग्ध गतिविधि का देखा। जवानों ने देखा कि तस्कर भारत की तरफ से तारबंदी के ऊपर से कुछ सामान फेंकने की कोशिश कर रहे थे। जवानों ने तस्करों को ललकारा तो वे सामान वहीं फेंककर मौके से भाग गए। तत्पश्चात, इलाके की गहन तलाशी करने पर जवानों ने 03 किलोग्राम नारकोटिक्स पाउडर (Piperonal) जब्त किया।

जब्त सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना लालगोला थाने को सौंप दिया गया है।

35वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर जवानों की ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह केवल ड्यूटी पर तैनात उनके जवानों द्वारा प्रदर्शित सतर्कता का परिचय है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी परस्थिति में तस्करी के रास्ते को न अपनाये। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि बीएसएफ जवान सीमा पर किसी भी सूरत में तस्करी या अन्य किसी प्रकार का अपराध नहीं होने देंगे और उसमे संलिप्त व्यक्तियों को नहीं छोड़ेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *