(जिला नदिया)
सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने नदिया जिले के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा के साथ सहयोग की भावना का परिचय देते हुए प्रसव पीड़ित महिला को अस्पताल पहुंचाया।
दिनांक 02 जून, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत 08वीं वाहिनी की सीमा चौकी महेंद्रा के कंपनी कमांडर को खबर मिली की फतेपुर गांव की महिला, रुपा दास को प्रसव पीड़ा हो रही है और परिजनों को वाहन की जरूरत है। तत्पश्चात, कंपनी कमांडर ने बिना विलम्ब किये नर्सिंग सहायक तथा महिला प्रहरी को बीएसएफ वाहन के साथ उक्त महिला के घर भेजा। वहां से प्रसव पीड़ित महिला को परिवार के सदस्यों के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बगुला ले कर गए। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद उसे भर्ती कर लिया। महिला की हालत अभी स्थिर बताई जा रही है।
महिला के परिजनों ने सीमा सुरक्षा बल के सहयोग के लिए हार्दिक आभार प्रकट करते हुए कहा की बीएसएफ सदैव जरूरतमंद लोगों की सहायता करती है।
दक्षिण बंगाल सीमांत के जन संपर्क अधिकारी ने बताया की सीमा सुरक्षा बल के जवान आंधी हो या तूफान दिन हो या रात अंतरराष्ट्रीय सीमा पर हमेशा डटकर ड्यूटी करते हैं। इसके साथ ही सीमा पर रहने वाले लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। जिसके चलते सीमा सुरक्षा बल और सीमावासियों के बीच सैदव आपसी सम्बन्ध और सहयोग बना रहता है












Leave a Reply