बीएसएफ ने सर्चिंग अभियान के दौरान बंधन एक्सप्रेस ट्रेन से 8.75 लाख रूपये का कॉस्मेटिक का सामान जब्त किया

(जिला–उत्तर 24 परगना)
दिनांक 01 जून, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत आईसीपी पेट्रापोल, 145 वीं वाहिनी के जवानों ने 8,75,142/– रूपये का कॉस्मेटिक का सामान, कृत्रिम नकली गहने और तंबाकू जब्त किया। यह सामान बंधन एक्सप्रेस ट्रेन से भारत से बांग्लादेश जा रहा था।

दरअसल, ड्यूटी पर तैनात जवानों को खबर मिली की भारत से बांग्लादेश जाने वाली बंधन एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में गैर कानूनी तरीके से कॉस्मेटिक का सामान और अन्य सामान पार होने वाला है। पुख्ता सूचना पर कार्रवाई करते हुए कंपनी कमांडर ने एक सर्चिंग टीम गठित की।

उल्लेखनीय है कि यह ट्रेन चितपुर, कोलकाता से पेट्रापोल होती हुई खुलना, बांग्लादेश जाती है। सर्चिंग टीम ने आईसीपी पेट्रापोल में ट्रेन को रुकवाया। सर्चिंग दल ने डॉग और हैंडलर के साथ ट्रेन की गहन तलाशी ली। जवानों ने तलाशी के दौरान ट्रेन की बोगी से 20 पोटले कॉस्मेटिक, तंबाकू और अन्य सामान के बरामद किये।

जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम ऑफिस पेट्रापोल को सौंप दिया गया।

बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने जवानों की इस सफलता पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह केवल ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ के जवानों द्वारा प्रदर्शित सतर्कता का परिचय है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि बीएसएफ जवान सीमा पर किसी भी सूरत में तस्करी या अन्य किसी प्रकार का अपराध नहीं होने देंगे। आगे उन्होंने कहा की हमारा खुफिया विभाग इस तस्करी में लिप्त लोगों का पता लगा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *