(जिला- मुर्शिदाबाद, उत्तर 24 परगना & मालदा)
दक्षिण बंगाल सीमांत के अन्तर्गत बीएसएफ के जवानों ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपनी जिम्मेवारी के क्षेत्र से 709 फेंसेडिल की बोतलें और 04 किलोग्राम गांजा जब्त किया जिसको तस्कर भारत से बांग्लादेश में पार करने की फिराक में थे। जब्त की गयी फेंसेडिल बोतलों की अनुमानित कीमत 1,48,395/– रूपये है।
दिनांक 01 जून, 2023 को सीमा चौकी सागरपाड़ा, 141वीं वाहिनी के जवानों ने 3–4 तस्करों को अंधेरे और झाड़ियों का सहारा लेते हुए तारबंदी की तरफ जाते हुए देखा जोकि प्लास्टिक के बैगों को तारबंदी के ऊपर से फेंकने की फिराक में थे। तस्करी के प्रयासों को विफल करने के उद्देश्य से जब जवानों ने तस्करों की ओर बढ़ना शुरू किया तो तस्कर ऊंची घास और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। इलाके की सघन तलाशी के दौरान जवानों ने मौके से 531 बोतल फेंसेडिल बरामद की।
इसके अलावा अन्य घटनाओं में उसी दिन सीमा चौकी नर्सरीपाड़ा, 141वीं वाहिनी, सीमा चौकी अशरीदाह, 35वीं वाहिनी, सीमा चौकी सोवापुर, 115वीं वाहिनी और सीमा चौकी खालसी, 153वीं वाहिनी के जवानों ने अपनी जिम्मेवारी के इलाके से 178 बोतल फेंसेडिल और 04 किलोग्राम गांजा जब्त किया।
पकड़े गए तस्कर और जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया।
बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बीएसएफ जवानों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सीमा पर तस्करी को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल हमेशा सतर्कता बनाए रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास तस्करी से संबंधित जानकारी देने के लिए एक कुशल टीम है, जो सीमा क्षेत्र में हो रही आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखती है












Leave a Reply