हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के अंतरगत बाली पुलिस स्टेशन ने “धनवापसी” कार्यक्रम का आयोजन किया

इस कार्यक्रम में डी.सी.नार्थ. हावड़ा, अनुपम सिंह (आई.पी.एस) के आलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

राष्ट्र रंग हावड़ा। 10/09/2021 हावड़ा पुलिस कमिश्नरेट के अंतरगत बाली पुलिस स्टेशन ने बाली रबीद्र भवन में एक कार्यक्रम “धनवापसी” का आयोजन किया गया और उचित कानूनी प्रक्रियाओं के बाद चार अलग-अलग चोरी के मामलों से बरामद लगभग 120 ग्राम सोने के गहने उनके संबंधित स्वामियों को लौटा दिए गए। साथ ही बरामद 25 गुमशुदा मोबाइल फोनों को उचित सत्यापन के बाद उनके संबंधित स्वामियों को सौंप दिए गए। इस कार्यक्रम में डी.सी.नार्थ. हावड़ा, अनुपम सिंह (आई.पी.एस) के आलावा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *