बेलडांगा बाबरी मस्जिद के लिए हुमायूं कबीर ने शुभेन्दु सरकार को ललकारा

क्या कहा :

  1. 87 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा बेलडांगा बाबरी मस्जिद
  2. सरकार में ‘दम है तो निर्माण रोककर दिखाए प्रशासन‘,
  3. आगामी 6 दिसंबर को नेशनल हाईवे 34 को जाम होगा

कोलकाता : आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के चेयरमैन और नौदा के विधायक हुमायूं कबीर ने सोमवार (2 नवंबर 2026) को बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर दोबारा सरकार और प्रशासन को चुनौती दी है और साथ ही विधायक ने आगामी 6 दिसंबर को नेशनल हाईवे 34 को जाम करने की धमकी दी है। इसी दिन पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में प्रस्तावित मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू करने की घोषणा की गई है। मीडिया से बात करते हुए, कबीर ने प्रशासन को खुली चुनौती दी कि वे इस जाम को रोक कर दिखाएं। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन में दम है, तो वे इसे रोक लें।

तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता ने बेलडांगा में बाबरी मस्जिद परिसर में खर्चों के हिसाब-किताब को लेकर आयोजित एक बैठक के दौरान यह चेतावनी दी। वहीं, प्रशासन इलाके में कानून-व्यवस्था बिगड़ने से रोकने की तैयारी कर रहा है। कबीर ने कहा कि 6 दिसंबर को रेजीनगर और बहरामपुर के बीच लगभग 30 किलोमीटर लंबा नेशनल हाईवे 34 आंदोलनकारियों के कंट्रोल में रहेगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि विधायक के समर्थक आसपास के कई इलाकों में सड़कों पर उतर आएंगे।

हम नेशनल हाईवे को जाम कर देंगे- हुमायूं कबीर

हुमायूं कबीर ने कहा, “बेलडांगा बाबरी मस्जिद के निर्माण शुरू होने वाले दिन हम नेशनल हाईवे को जाम कर देंगे। अगर प्रशासन में ताकत है, तो पुलिस से हमें रुकवा कर दिखाए। कृष्णानगर से बहरामपुर, डोमकल से बहरामपुर, जलांगी से बहरामपुर, सैंथिया से कांडी और बहरामपुर, तथा बर्धमान से नबाद्वीप ब्रिज तक हमारे लोग सड़कों पर होंगे।” हालांकि, कबीर ने यह भी कहा कि समर्थक कानून-व्यवस्था का उल्लंघन नहीं करेंगे। कबीर ने कहा, “पुलिस जानती है कि हममें से किसी ने भी कानून-व्यवस्था नहीं तोड़ी है, और आगे भी हम ऐसा नहीं करेंगे।”

तृणमूल कांग्रेस ने कबीर को पार्टी से निकाला

पिछले साल तृणमूल कांग्रेस से निकाले गए कबीर ने बेलडांगा बाबरी मस्जिद का मुद्दा उठाकर फिर से राजनीतिक चर्चा में जगह बनाई और बाद में अपनी खुद की पार्टी, ‘आम जनता उन्नयन पार्टी’ बनाई। 6 दिसंबर के महत्व का जिक्र करते हुए, विधायक ने घोषणा की कि 1992 में अयोध्या में विवादित बाबरी मस्जिद के विध्वंस की बरसी पर बेलडांगा बाबरी मस्जिद का निर्माण शुरू होगा। योजना के अनुसार दो मंजिला मस्जिद लगभग 87 करोड़ रुपये की लागत से बनाई जाएगी और इसमें एक साथ 80,000 लोग नमाज पढ़ सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *