CM शुभेंदु अधिकारी ने अग्नि शमन विभाग के आधुनिक उपकरणों का लोकार्पण किया

कोलकाता : पश्चिम बंगाल और खासकर कोलकाता महानगर की अग्नि शमन व्यवस्था का आधुनिकीकरण करने की दिशा में बुधवार को स्वयं पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पहल की।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कोलकाता के रेड रोड पर फायर डिपार्टमेंट में 198 मिड साइज़ वॉटर टेंडर्स (MSWTS), 25 मल्टी पर्पस फायर टेंडर्स (MPFTS) और नई पीढ़ी के फायर फाइटिंग और रेस्क्यू इक्विपमेंट के 3 आर्टिकुलेटिंग वॉटर टावर्स का उद्घाटन किया, ताकि राज्य की फायर फाइटिंग और इमरजेंसी सर्विसेज़ को और मॉडर्न, तेज़ और असरदार बनाया जा सके।

इस अवसर पर अग्नि शमन विभाग के वरिष्ठ अधिकारीयों के साथ ही साथ राज्य के मंत्रीगण अग्निमित्र पॉल और उमेश राय भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *