द्वितीय सत्र में उमड़ी श्रोताओं की भीड़
पंडित लक्ष्मीकांत तिवारी की उपस्थिति और प्रबुद्ध श्रोताओं का समागम
कोलकाता : कोलकाता के अहिरिटोला स्थित कान्यकुब्ज भवन में श्रीमद भागवत कथा सप्ताह के द्वितीय सत्र में सुप्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य डॉक्टर वेंकटेश मिश्र ने व्यास पीठ से नैमिषारण्य में ऋषियों के छह प्रश्न और शुकदेव जी के आगमन की कथा सुनाई। द्वितीय सत्र के आयोजन के मुख्य यजमान शिव प्रताप दुबे सपत्नीक व्यासपीठ का पूजन किया और भगवान की आरती की। परम पूज्य पंडित लक्ष्मीकांत तिवारी(भैयाजी) ने अपनी सहधर्मिणी श्रीमती शकुंतला तिवारी के साथ व्यासपीठ पर विराजमान भगवान की आरती की।
समाज सेवा में सदा अग्रणी रहने वाले इस कथा के संयोजक सुनील अवस्थी, रामलाल तिवारी, आशुतोष बाजपेयी और सतीश शुक्ल के नेतृत्व में की गई दिव्या व्यवस्था से आयोजन में चार चांद लग गए हैं। इस आयोजन को गरिमामयी बनाने के लिए दीपक मिश्र (अध्यक्ष,कलकत्ता कान्यकुब्ज सभा), कुलदीप दीक्षित (सचिव,कलकत्ता कान्यकुब्ज सभा), दया शंकर मिश्र, सुनील अवस्थी, वीरेंद्र त्रिवेदी, अजय तिवारी, बच्चू पांडे, मनीष बाजपेयी, वीरेंद्र तिवारी, संगम पांडेय, मुकेश शर्मा, अशोक तिवारी, सुनील दीक्षित, सत्यम मिश्र, प्रभा बाजपेयी पूनम दीक्षित, रेखा बाजपेयी, शीला अवस्थी, नीतू दीक्षित, मल्लिका बाजपेयी, शकुन पांडे और दुर्गा त्रिवेदी का विशेष योगदान सराहनीय है।
द्वितीय सत्र में सर्वश्री जगमोहन बागला, प्रताप नारायण दुबे, देवेंद्र बाजपेयी, आनंद किशोर मिश्र, अमित बाजपेयी, अजय तिवारी, सुनील दीक्षित, मुकेश शर्मा, राजन तिवारी, विष्णु तिवारी, ताड़क गुप्ता, प्रेमा बाजपेई, अर्चना मिश्रा और रानी मिश्र सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।












Leave a Reply