शुभेंदु अधिकारी शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपना नामांकन दाखिल किया

आज (30 मार्च, 2026) भारतीय जनता पार्टी के नंदीग्राम, महिषादल एवं हल्दिया विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों ने हल्दिया एसडीओ कार्यालय में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्र (संख्या 210) से भाजपा प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी हैं।
हल्दिया विधानसभा क्षेत्र (संख्या 209) से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार बिजौली हैं।
महिषादल विधानसभा क्षेत्र (संख्या 208) से भाजपा प्रत्याशी सुभाष पंजा हैं।

शुभेंदु अधिकारी वर्तमान में पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं तथा नंदीग्राम से वर्तमान विधायक भी हैं। आज उन्होंने नंदीग्राम के रेयापाड़ा स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लेकर अपना नामांकन दाखिल किया।

तीनों भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद दिलीप घोष सहित राज्य के अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

नामांकन रैली एवं रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। केंद्रीय, राज्य एवं जिला नेतृत्व के साथ हजारों कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने इस कार्यक्रम में शामिल होकर भाजपा के प्रति जनसमर्थन का प्रदर्शन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *