कोलकाता नागौर नागरिक संघ, कोलकाता द्वारा एजेस बैंक्वेट में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर रंगारंग गीत, नृत्य और फूलों की होली का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में राधा कृष्ण की झांकी और फूलों की होली ने दर्शकों को मुग्ध कर दिया। रेखा मीमाणी, संध्या झवर, अनुराग मेहता व टीम ने राजस्थानी गीतों और होली का सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान गणेश के माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। वर्तमान अध्यक्ष ओम प्रकाश खजांची ने स्वागत भाषण में सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। सचिव शैलेश कोठारी ने संघ के सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। समारोह अध्यक्ष नन्द किशोर लाखोटिया ने युवाओं से संघ के कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान देने की अपील की। संघ के पूर्व अध्यक्षगणों में सुमेरमल चोरड़िया, रामदेव कांकड़ा, रतनचंद बंगाणी, श्रीगोपाल लाखोटिया, अशोक कुमार माहेश्वरी, सुरेश बांगाणी, विजय सुराणा, अमरचंद जैन की विशेष उपस्थिति रही। भूतपूर्व अध्यक्षों के अलावा विशेष विशिष्ट सहयोगियों को शाल ओढ़ाकर तथा पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। मंच संचालन अमर जैन व संयोजक राजेश भुरट ने किया। पूर्व अध्यक्ष श्रीगोपाल लाखोटिया व सह संयोजक विनीत जैन और श्याम महेश्वरी ने कार्यक्रम के रूपांतरण में विशेष योगदान दिया। नर नारायण हेडा, हरिओम तापड़िया, चांद रतन चितलांगिया, भागचंद जैन, बछराज बाघमार, राकेश जैन, मनोज महेश्वरी, सिद्धार्थ बांगाणी, पवन नागौरी, सत्यनारायण चितलांगिया, कमल जाख़ोटिया, जतिन चोरड़िया आदि सक्रिय रहे। धन्यवाद ज्ञापन राजेश भुरट ने किया। इस अवसर पर हाई टी, ठंडाई स्वरुचि भोजन की व्यवस्था की गई जिसका सभी ने जमकर आनंद लिया।
नागौर नागरिक संघ, कोलकाता द्वारा होली मिलन समारोह किया गया












Leave a Reply