सोशल मीडिया टिप्पणी के कारण कोलकाता पुलिस के इंस्पेक्टर निलंबित

आरोप है :

  • इखलाक अहमद ने सरकार की नीतियों के खिलाफ लिखा
  • मुख्यमंत्री के बारे में भी गलत टिप्पणी की

कोलकाता : एक इंस्पेक्टर को सोशल मीडिया पर पश्चिम बंगाल सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। यह जानकारी शहर के पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी एक आदेश में दी गई है। कोलकाता पुलिस के पुलिस इंस्पेक्टर इखलाक अहमद को नौ नवंबर 2026 से प्रभावी रूप से निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई मामले की विभागीय जांच लंबित रहने तक की गई है।

पुलिस आयुक्त ने जारी किया निलंबन आदेश
कोलकाता पुलिस आयुक्त अजय नंद की ओर से नौ नवंबर 2026 को जारी आदेश संख्या 678 के मुताबिक, इंस्पेक्टर इखलाक अहमद कलकत्ता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पुलिस चौकी के प्रभारी (I/C) थे। उनका तबादला पहली बटालियन, कोलकाता आर्म्ड पुलिस में किया जा चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *