जालसाज महेंद्र गोयनका की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पहुंची कोलकाता पुलिस




क्या है मामला :

  1. टिकट दिलाने के नाम पर 4 लाख मांगे, फिर रेप
  2. कोलकाता एयरपोर्ट पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
  3. मुंबई फ्लाइट में थी परेश राम दास की बुकिंग




कोलकाता : महेंद्र गोयनका एंड संस के नाम से पंजीकृत कंपनी पर अन्य कंपनियों के शेयर और संपत्ति हथियाने का आरोप दर्ज होने के बाद कोलकाता पुलिस ने उसके मालिकान और कर्मचारियों की तलाश शुरू कर दी है। यह मामला लगभग एक हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का बताया जा रहा है।

कलकत्ता हाई कोर्ट से गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद गोयनका की गिरफ्तारी के लिए शनिवार को कोलकाता पुलिस रायपुर पहुंची। पुलिस टीम खम्हारडीह थाने में कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही थी। तभी पुलिस के आने की भनक लगते ही कारोबारी फरार हो गया। पुलिस अब उसके संभावित ठिकानों पर तलाश कर रही है। स्थानीय पुलिस ने बताया कि जालसाज महेंद्र गोयनका पर मध्य प्रदेश के भाजपा विधायक संजय पाठक की कंपनी के साथ कथित धोखाधड़ी का आरोप है। जांच में खुद को रायपुर का कारोबारी बतलने वाला महेंद्र गोयनका अनूपपुर जिले का रहने वाला निकला। वह वर्तमान में रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित कचना के आनंदम वर्ल्ड सिटी में रह रहा था।

कई अन्य कंपनियों में निदेशक और साझेदार भी

महेंद्र गोयनका का कारोबार माइनिंग, मिनरल्स, इस्पात, जेम्स और इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में फैला हुआ है। वह कई अन्य कंपनियों में निदेशक और साझेदार भी है। मामला यूरो प्रतीक इस्पात इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के शेयरों पर कथित कब्जे का है।

शेयरों का मालिकाना हक बदलने का आरोप

कोलकाता के बउबाजार थाने में दर्ज एफआइआर के अनुसार, गोयनका और उसके सहयोगियों पर जाली दस्तावेज, फर्जी हस्ताक्षर और कंपनी की नकली मुहरों के जरिये शेयरों का मालिकाना हक बदलने का आरोप है। शिकायत में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों पर नियंत्रण हासिल करने की साजिश का भी आरोप लगाया गया है।

मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के पांच हजार शेयर थे

शिकायतकर्ता एडमिट विनट्रेड प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक गोपाल कुमार यादव के मुताबिक, उनकी कंपनी के पास व्यू टेक मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के पांच हजार शेयर थे। ये शेयर चार फरवरी 2018 को विधिवत उनकी कंपनी के नाम दर्ज हुए थे। आरोप है कि बाद में संशोधित वार्षिक रिटर्न में इन्हें महेंद्र गोयनका एंड संस के नाम दिखा दिया गया।

आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर

इस मामले में 30 अक्टूबर 2026 को बउबाजार थाने में एफआइआर दर्ज की गई थी। इसमें महेंद्र गोयनका समेत आठ लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस धोखाधड़ी और जालसाजी सहित संबंधित धाराओं में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *