अब जन्म से भी अंधे लोग देख पाएंगे— जी हां बिल्कुल सही सुना इसे संभव “न्यूरालिंक” करेगा।
न्यूरालिंक के संस्थापक एलन मस्क ने कहा— हम अगले 6-12 महीने में अंधे लोगों में “विजन डिवाइस” इम्प्लांट करने जा रहे हैं।
अगर आप जन्म से भी अंधे हैं तब भी हम आपके विजुअल कोर्टिक्स (मस्तिष्क का वह हिस्सा जो देखने से जुड़ा है) में सिग्नल भेजेंगे और आप देख पाएंगे।
आगे चलकर आपके पास सुपरहीरो की तरह सुपरपावर होगी जहां न्यूरालिंक आपको इन्फ्रारेड और अल्ट्रावायलेट किरणों और रडार के जरिए भी देखने में सक्षम बनाएगी।
न्यूरालिंक 2030 तक एक ऐसी टेक्नोलॉजी विकसित कर लेगी जिससे हम इतिहास में पहली बार जानवरों से भी संवाद यानि बात कर पाएंगे।
भविष्य अब काल्पनिक नहीं रहेगा बल्कि वास्तविकता बनेगा जिसे न्यूरालिंक संभव बनाएगा।
एलन मस्क का एक और धमाका !










Leave a Reply