एशियन गेम्स में भारत का पहला गोल्ड, महिला क्रिकेट टीम ने 147 रनों से जीता फाइनल

Asian Games 2026 में भारत को पहला गोल्ड मेडल मिल गया है। यह मेडल भारत की महिला क्रिकेट टीम ने दिलाया। गोल्ड मेडल मैच में टीम इंडिया का मुकाबला श्रीलंका से था। इस मैच में भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराकर सोने का तमगा हासिल किया।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है। फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 147 रनों से हराया। यह भारत का एशियन गेम्स 2026 में पहला गोल्ड मेडल है। भारतीय टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त प्रदर्शन किया। भारतीय महिला टीम ने हर मैच एकतरफा अंदाज में जीता। फाइनल में भी टीम इसी अंदाज में खेली और मेडल अपने नाम किया। बता दें कि भारतीय महिला टीम ने पिछले एशियन गेम्स में भी गोल्ड मेडल जीता था।


मैच की बात करें, तो भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी। टीम ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 216 रन बनाए। श्रीलंकाई टीम पूरे ओवर भी नहीं खेल पाई। टीम इंडिया की शानदार ब़ॉलिंग के आगे श्रीलंका की टीम 15।4 ओवर में 69 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने कुछ दिन पहले ही श्रीलंका को एशिया कप के फाइनल में भी हराया था। एशियन गेम्स में एक बार फिर यही हुआ।


प्रधानमंत्री ने महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर महिला क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए इसे भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार जीत बताया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि खेलों में यह एक शानदार प्रदर्शन था, जो आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीम वर्क से भरपूर था। उन्होंने कहा कि इस जीत के साथ भारत ने खेलों के इस आयोजन का पहला स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह भी कहा कि टीम ने देश को गौरवान्वित किया है, जो देशभर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरित करेगी। उन्होंने पूरी टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्‍स पर एक पोस्ट में साझा किया:
“भारतीय क्रिकेट के लिए एक शानदार जीत !
एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने पर हमारी महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। खेलों में उनका प्रदर्शन शानदार रहा, जिसमें आत्मविश्वास, कौशल और बेहतरीन टीम वर्क देखने को मिला।
इस जीत के साथ भारत ने इस टूर्नामेंट का पहला स्वर्ण पदक जीता है। टीम ने देश को गौरवान्वित किया है और देशभर के अनगिनत युवा क्रिकेटरों को प्रेरणा देगी।
पूरी टीम को शुभकामनाएं: PM@narendramodi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *