22 सितंबर को भारत बनाम जापान टी20 मुकाबला

वैभव का खेल टीवी और मोबाइल पर लाइव देखने के लिए सर्च कर रहे लोग

कोलकाता : भारतीय क्रिकेट जगत के दर्शकों में सबसे युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का क्रेज बरकरार है। हाल के कुछ मैचों का लाइव प्रसारण नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम में पहुँच गये और व्यवस्थापकों को अलग से कुर्सियां मंगानी पड़ी थी।


एशियन गेम्स से पहले भारत और जापान की टीमें टी20 इंटरनेशनल मैच में आमने सामने होने वाली हैं। मैच 22 सितंबर को सुबह खेला जाएगा। मैच को टीवी और मोबाइल पर लाइव देखने के लिए पिछले कई दिनों से लोग इन्टरनेट पर खूब सर्च क़र रहे हैं।


टीम इंडिया श्रेयस अय्यर की कप्तानी में एशियन गेम्स के लिए जापान पहुंच चुकी है। भारत और जापान के बीच 22 सितंबर को सुबह साढ़े नौ बजे से टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला जाएगा। इससे आधे घंटे पहले टॉस होगा। एक तरह से कहना चाहिए कि जापान पहुंचकर टीम इंडिया के लिए ये एक वॉर्मअप मैच होगा, वहीं जापान की टीम को भी अपनी तैयारी का मौका मिलेगा। हालांकि ये इंटरनेशनल मैच है तो उसके आंकड़े खिलाड़ियों की प्रोफाइल में जोड़े जाएंगे।
भारत बनाम जापान टी20 इंटरनेशनल मैच को दर्शक टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स और मोबाइल पर फैन कोड एप पर लाइव देख पाएंगे।


भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी।


जापान की टीम का पूरा स्क्वाड: केंडल फ्लेमिंग (कप्तान), शिराई पैटमोर (विकेट कीपर), एलेस्टर फ्लेमिंग, बेंजामिन इटो डेविस, रेओ सकुरानो थॉमस, कोहेई कुबोटा, वतारू मियाउची, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, माकोतो तानियामा, लाचलन यामामोटो-लेक, त्सुयोशी ताकाडा, चार्ली हारा-हिंज़े, शोमा स्लेटर, जेक कुसुदा-नैर्न।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *