प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर बराकर में जबरदस्त उत्साह
बराकर (पश्चिम बंगाल) : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल–01 द्वारा गुरुवार शाम बराकर स्थित सिद्धेश्वरी मंदिर में ‘आशीर्वाद का एक दीया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार के लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री तथा कुल्टी के विधायक डॉ. अजय कुमार पोद्दार ने बाबा सिद्धेश्वर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की प्रार्थना की। इसके पश्चात भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजू घोष, सौरभ चौरसिया, अनूप अग्रवाल, दीपक कुमार झा, अजीत बाउरी, विनय कुमार यादव, पिंटू, राजू यादव, प्रेम देवदास सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।












Leave a Reply