उत्तर हावड़ा का बदलता राजनीतिक परिदृश्य: विकास और पारदर्शिता की मांग के बीच उभरते नए समीकरण

हावड़ा। उत्तर हावड़ा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी उमेश राय इस बार पूरी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरे हैं। पिछले चुनाव में वे मात्र 5,522 वोटों के बेहद मामूली अंतर से जीत से चूक गए थे। उस समय टीएमसी प्रत्याशी गौतम चौधरी को 71,575 वोट मिले थे, जबकि उमेश राय को 66,053 मत प्राप्त हुए थे। प्रतिशत के आधार पर भी मुकाबला कड़ा रहा, जहां गौतम चौधरी को 48.3 प्रतिशत और उमेश राय को 44.6 प्रतिशत वोट मिले थे।
इस बार उमेश राय का दावा है कि परिस्थितियां बदल चुकी हैं और वे निर्णायक बढ़त की ओर हैं। उनका कहना है कि वोटर लिस्ट से फर्जी और मृत वोट हटाए जाने के बाद चुनाव प्रक्रिया अधिक पारदर्शी होगी, जिससे वास्तविक जनसमर्थन सामने आएगा। उमेश राय ने क्षेत्र में विकास की कमी को प्रमुख मुद्दा बनाया है। उनका आरोप है कि 70 वर्षों में उत्तर हावड़ा को न तो एक बड़ा सरकारी अस्पताल मिला, न विश्वविद्यालय, न आईटीआई और न ही पर्याप्त रोजगार के अवसर विकसित हुए। उन्होंने वर्तमान सरकार पर भ्रष्टाचार और जनहित की अनदेखी के आरोप लगाए हैं।
उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भाजपा सरकार बनने पर महिलाओं को 3000 रुपए की आर्थिक सहायता, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और बेटियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। बहरहाल, जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहा है, उत्तर हावड़ा में मुकाबला रोचक होता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *