बढ़ते भ्रष्टाचार और अराजकता का एकमात्र समाधान भारतीय जनता पार्टी लॉकेट चैटर्जी

भाजपा साल्ट लेक कार्यालय से पूर्व सांसद एवं भाजपा पश्चिम बंगाल की महासचिव लॉकेट चैटर्जी ने मीडिया को संबोधित किया तथा विशिष्ट व्यक्तित्वों के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की जानकारी दी।

अपने संबोधन की शुरुआत में चटर्जी ने कहा कि राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व भाजपा में शामिल हुए हैं।

इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—
प्रवीण कुमार सिंह, जो 23 वर्षों तक उखरा आदर्श हिंदी हाई स्कूल के प्राचार्य रहे हैं। उन्हें भारत विद्या रत्न अवॉर्ड (2017), ज्वेल ऑफ इंडिया अवॉर्ड (2018), मदर टेरेसा सद्भावना अवॉर्ड (2018) तथा डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम एजुकेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड (2019) से सम्मानित किया जा चुका है।

तुम्पा कायल, जो कामदुनी कांड के विरोध प्रदर्शन में एक प्रमुख चेहरा रही हैं।

सरबरी भट्टाचार्य, सेवानिवृत्त संयुक्त सहायक निदेशक (आई.बी.) एवं पूर्व सहायक पुलिस आयुक्त, जिन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार, इंडियन पुलिस मेडल फॉर मेरिटोरियस सर्विस तथा अमेरिकन कॉन्सुलेट द्वारा जनरल ट्रू लीजेंड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

लकेट चटर्जी ने आगे कहा कि राज्य में बढ़ते भ्रष्टाचार और अराजकता का एकमात्र समाधान भारतीय जनता पार्टी है। उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में विफल रही है, जिसके कारण समाज का शिक्षित एवं बुद्धिजीवी वर्ग भाजपा के साथ जुड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *