दिनांक 21 जून, 2021 को लगभग 1830 बजे, दक्षिण बंगाल फ्रंटियर, बीएसएफ के जवानों ने भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास एक तलाशी अभियान चलाया और एक तस्कर को 54 बोतल फेसेडिल के साथ पकड़ा। इन फेंसेडिल को भारत से बांग्लादेश में 141 बटालियन, बॉर्डर आउट पोस्ट जालंगी, मुर्शिदाबाद जिले के क्षेत्र से तस्करी कर ले जाया जा रहा था।
दिनांक 21 जून, 2021 को खुफिया शाखा की विश्वस्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए बॉर्डर आउट पोस्ट जालंगी, 141 बटालियन के जवानों ने अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास घात लगाकर बैठ गए। लगभग 1830 बजे तस्कर को भारत से अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर आते देखा गया।
विशेष सूचना के आधार पर घात लगाकर बैठे जवानों ने तस्कर को रोका और तलाशी ली, तो उसके पास से 54 बोतल फेसेडिल बरामद हुई. जवानों ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया और आगे की पूछताछ के लिए उसे बॉर्डर आउट पोस्ट पर ले आए।
गिरफ्तार तस्कर की पहचान कमल शेख, (उम्र 20 वर्ष), पुत्र- फ़याज़ शेख, ग्राम- बीदीपुर, पोस्ट- सरकारपारा, पुलिस स्टेशन- जालंगी, जिला- मुर्शिदाबाद।
गिरफ्तार तस्कर और जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस स्टेशन जालंगी को सौंप दिया गया है.
श्री एन एस रौतेला,
141 बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर ने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर प्रतिबंधित सामानों की तस्करी रोकने के लिए बीएसएफ सख्त कदम उठा रही है। जिससे ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और उनमें से कुछ को पकड़ा जा रहा है और कानून के मुताबिक दंडित किया जा रहा है।












Leave a Reply