जहां पूरा देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी कर रहा है, वहीं बीएसएफ के जवान भी सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। देश की सुरक्षा के अपने कर्तव्यों के साथ-साथ, जवान अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए योगाभ्यास में संलग्न है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बीएसएफ के जवानों ने साईकिल रैली का आयोजन किया।
दिनांक 13 जून 2023 को सुबह 6 बजे 70 एवम 159 बटालियन के जवानों ने साईकिल रैली का आयोजन किया। इस रैली में 70 बटालियन के 75 कार्मिक और 159 बटालियन के 113 कार्मिकों ने भाग लिया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य सीमावर्ती ग्रामीणों में योग से शारीरिक और मानसिक लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करना था।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुआत के बाद से, बीएसएफ ने अपने दैनिक शारीरिक व्यायाम में योग को शामिल किया है। नतीजतन, योग सीमा सुरक्षा बल का एक अभिन्न अंग बन गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा की रक्षा के लिए सीमा सुरक्षा बल द्वारा तैनात सभी अधिकारियों और जवानों ने अपने स्वास्थ्य में सुधार के लिए योग प्रशिक्षण प्राप्त किया है। जवानों की मानसिक और शारीरिक फिटनेस बनाए रखने में योग की अहम भूमिका रही है।
159 के कमांडिंग ऑफिसर ने जोर देकर कहा कि योग जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है और इसके बिना जीवन अधूरा है। उन्होंने आगे योग के अभ्यास और इसके लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के महत्व पर प्रकाश डाला।












Leave a Reply