तस्करों की कोशिशें हुईं विफल; जवानों ने सीमा पर 143 बोतल फेंसेडिल और 06 किलोग्राम गांजा जब्त किया

दिनांक 12 जून 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के अन्तर्गत बीएसएफ के जवानों ने तस्करों के मंसूबों को नाकाम करते हुए भारत-बांग्लादेश अंतराष्ट्रीय सीमा पर विभिन्न क्षेत्रों से 06 किलोग्राम गांजा और 143 बोतल फेंसेडिल जब्त की जिसको तस्कर भारत से बांग्लादेश में पार करने की फिराक में थे। जब्त की गयी फेंसेडिल बोतलों की अनुमानित कीमत 32,295/– रूपये है।

प्रथम घटना में दिनांक 12 जून, 2023 को रात 2030 बजे सीमा चौकी तराली 112वीं वाहिनी के जवानों ने कुछ तस्करों को अंधेरे और झाड़ियों का सहारा लेते हुए तारबंदी की तरफ जाते हुए देखा जोकि प्लास्टिक के बैगों को तारबंदी के ऊपर से फेंकने की फिराक में थे। तस्करी के प्रयासों को विफल करने के उद्देश्य से जब जवानों ने तस्करों की ओर बढ़ना शुरू किया तो तस्कर घोर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। इलाके की सघन तलाशी के दौरान जवानों ने मौके से 06 किलोग्राम गांजा बरामद किया।

इसके अलावा अन्य घटनाओं में सीमा चौकी बैजनाथपुर, 86वीं वाहिनी, सीमा चौकी हलदरपारा एवम तूंगी Adhoc SB – V, वाहिनी के जवानों ने इन सीमा क्षेत्रों से 143 बोतल फेंसेडिल जब्त किया।

जब्त सामान को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए संबंधित एजेंसियों को सौंप दिया गया।

बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बीएसएफ जवानों की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि सीमा पर तस्करी को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा बल हमेशा सतर्कता बनाए रखता है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास तस्करी से संबंधित जानकारी देने के लिए एक कुशल टीम है, जो सीमा क्षेत्र में हो रही आपराधिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *