बीएसएफ जवानों ने भारत–बांग्लादेश सीमा पर 300 बोतल फेंसिडल जब्त की

(जिला- मुर्शिदाबाद)
दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत बीएसएफ के जवानों ने तस्करों के गलत इरादों को धाराशाही करते हुए भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में अपनी जिम्मेवारी के इलाके से 300 बोतल फेंसेडिल जब्त की। जब्त फेंसिडल की अनुमानित कीमत 67,752/– रुपए आंकी गयी है।

घटना दिनांक 7 जून, 2023 की सुबह लगभग 0330 बजे, बीएसएफ की सीमा चौकी जालंगी, 141वीं वाहिनी के इलाके में घटित हुई। खुफिया विभाग की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात जवानों को जैसे ही अपने इलाके में कुछ संदेहजनक गतिविधियों का अंदेशा हुआ तो उन्होंने तुरंत गश्ती दल के साथ मिलकर तस्करों को घेरना शुरू कर दिया। जवानों को अपनी तरफ आता देख तस्कर उबड़–खाबड़ जमीन का फायदा उठाकर भाग निकले। इलाके की गहन तलाशी के दौरान जवानों ने मौके से 300 बोतल फेंसिडल जब्त की।

जब्त सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना जालंगी को सौंप दिया गया है।

141वीं वाहिनी के कमांडिंग ऑफिसर ने जवानों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह केवल ड्यूटी पर तैनात उनके जवानों द्वारा प्रदर्शित सतर्कता का परिचय है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि किसी भी परस्थिति में तस्करी के रास्ते को न अपनाये। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि उनके जवान सीमा पर किसी भी सूरत में तस्करी या अन्य किसी प्रकार का अपराध नहीं होने देंगे और उसमे संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में नहीं छोड़ेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *