(जिला-उत्तर 24 परगना)
दिनांक 05 जून, 2023 को दक्षिण बंगाल सीमांत के अंतर्गत आईसीपी पेट्रापोल,145वीं वाहिनी के सतर्क जवानों ने 02 बांग्लादेशी यात्रियों को 435 हाथ की घड़ियों के साथ रंगे हाथ दबोचा जिन्हें यात्री, आईसीपी पेट्रापोल के रास्ते गैर कानूनी तरीके से बांग्लादेश से भारत में लाने की कोशिश कर रहे थे।
प्राप्त विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पैसेंजर टर्मिनल, पेट्रापोल में ड्यूटी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने 02 संदिग्ध बांग्लादेशी यात्रियों और उनके साथ एक बच्चे को देखा। ड्यूटी पर तैनात जवानों ने यात्रियों को रोका और और उनसे पूछताछ करके उनके सामान की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके बैगों से 435 हाथ की घड़ी जब्त की गई। जब यात्रियों से घड़ियों के कागजातों के बारेमें पूछा गया तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए और न ही लीगल कागजात दिखा सके। तत्पश्चात, बीएसएफ जवानों ने यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए यात्रियों की पहचान मो. मिन्हाजुल इस्लाम और अनिका अख्तर जिला ढाका, बांग्लादेश के रूप में हुई।
प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यात्रियों ने खुलासा किया कि जब उन्होंने ढाका से कोलकाता की यात्रा शुरू कि तो ढाका, बांग्लादेश के रहने वाले सूफियान ने उनसे संपर्क किया। आगे उन्होंने बताया कि सूफियान ने उन्हें ये घड़ियां सौंपी और कहा की भारत में पहुंचकर ये घड़ियां कोलकाता में किसी अनजान व्यक्ति को सौंपनी हैं। इस काम के लिए उन्हें हर एक घड़ी पर 20 रूपये देने का लालच दिया गया। लेकिन बीएसएफ जवानों ने उन्हें आईसीपी पेट्रापोल पर पकड़ लिया।
पकड़े गये यात्रियों को जब्त सामान के साथ कस्टम कार्यालय पेट्रापोल को सौंप दिया गया है।
बीएसएफ, दक्षिण बंगाल सीमांत के जनसंपर्क अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ के जवान 24×7 घंटे सीमाओं की रखवाली कर रहे हैं और सीमा पर हर तरह की तस्करी गतिविधियों को रोकने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिससे तस्करी जैसे अपराधों में लिप्त लोग लगातार पकड़े जा रहे हैं












Leave a Reply