स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स विश्व स्तर पर फिल्म प्रेमियों का जीत रहा दिल

कोलकाता: स्पाइडर-वर्स नया रूप में इसका दूसरा भाग स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स गुरुवार को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हो गई है। इस फिल्म के रिलिज होने के पहले दिन ही फिल्म को विश्व स्तर पर फिल्म प्रेमियों से शानदार रेस्पांस मिल रही है। फिल्म के उत्कृष्ट दृश्यों से लेकर, स्पाइडर-वर्स में स्पाइडर को लोगों के बीच संगीत से परिचित कराना, इसके हर दृश्य को एक अलग ऊंचाई पर ले जाता है। इस धमाकेदार एक्शन फिल्म को देखकर दर्शक काफी उत्साहित दिख रहे हैं।

स्पाइडर-मैन घर-घर में जाना जाने वाला नाम है। यह भारत के पसंदीदा सुपर हीरो के रूप में जाना जाता है। इस वेब-स्लिंगिंग हीरो के लिए प्रशंसक और मांग हर साल बढ़ती है। भारतीय स्पाइडर-मैन पवित्र प्रभाकर को फिल्म में नये कलेवर में देखकर फिल्म की शुरुआत से ही भारतीय प्रशंसकों का उत्साह एक नए चरम पर पहुंच गया है। रिलिज होने के पहले दिन ही दर्शकों का असीम प्यार, फिल्म के लिए वैश्विक प्रशंसा के अनुमान को सही साबित कर रहा है। यह देश भर में बोलचाल की भाषाओं और भावनाओं के साथ बनने वाला यह आश्चर्यजनक सीक्वल, शानदार कला, जीवंत और सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड सुपरहीरो फिल्म को हिट बनाता है।

इस फिल्म में पवित्र प्रभाकर की आवाज प्रसिद्ध क्रिकेटर शुभमन गिल ने दी है। दर्शकों के साथ-साथ समीक्षक भी फिल्म में उनकी चतुराई, हास्य और प्रासंगिकता से प्रभावित हो रहे हैं। स्पाइडर-मैन की दुनिया में खुद को तल्लीन करने के बाद अब प्रशंसक स्पाइडर-मैन के तीसरे पार्ट को देखने के लिए अपनी उत्सुकता अभी से प्रदर्शित करना शुरू कर दिये हैं।

सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट इंडिया ने देशभर में ‘स्पाइडर-मैन: अक्रॉस द स्पाइडर-वर्स’ को एक साथ अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, गुजराती, मराठी, पंजाबी और बंगाली भाषा में 1 जून 2023 से केवल सिनेमाघरों में रिलीज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *