मुख्य सामग्री पर जाएँ
उत्तर प्रदेश

यूपी का आ गया सबसे ताजा सर्वे, भाजपा-सपा में कड़ी टक्कर

टिप्पणियाँ 0

UP Election Survey: अगर अभी चुनाव होते हैं तो भाजपा की भले सरकार बन सकती है, लेकिन उसकी राहें इतनी आसान नहीं हैं। सर्वे में भाजपा को 177-215 सीटें दी गई हैं, जबकि समाजवादी पार्टी को 160-202 सीटें मिलने का अनुमान है।
उत्तर प्रदेश में कुछ महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। मुख्य तौर पर मुकाबला भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए और सपा-कांग्रेस वाले इंडिया अलायंस के बीच है। हालांकि, मायावती की बसपा और ओवैसी और चंद्रशेखर ने भी चुनाव को दिलचस्प बनाए रखा है। इस बीच, यूपी चुनाव का एक नया सर्वे सामने आया है, जिसमें कड़ी फाइट दिखाई गई है।

‘स्कोर इंटेलिजेंस’ नामक एजेंसी के अनुसार, अगर अभी चुनाव होते हैं तो भाजपा की भले सरकार बन सकती है, लेकिन उसकी राहें इतनी आसान नहीं हैं। सर्वे में भाजपा को 177-215 सीटें दी गई हैं, जबकि समाजवादी पार्टी को 160-202 सीटें मिलने का अनुमान है। आरएलडी को 10, अपना दल (एस) को पांच, राजभरको तीन से पांच और निषाद पार्टी को एक से तीन सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। हालांकि, वहीं, जब कांग्रेस और सपा मिलकर गठबंधन में चुनाव लड़ती है तो तस्वीर पूरी बदली नजर आ रही है।

सर्वे के अनुसार, सपा और कांग्रेस के साथ में मिलकर चुनाव लड़ने से इंडिया अलायंस सरकार बना सकती है। उसे 174-219 सीटें मिल सकती हैं। हालांकि, एनडीए को भी 181 से 226 सीटें दी गई हैं। बसपा एक सीट जीत सकती है। कुल 403 सीटों वाले यूपी विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 202 है। यह ओपिनियन पोल 15 अक्टूबर से 23 नवंबर के बीच किया गया है। इसका सैंपल साइज 91,429 है।

किसे कितने फीसदी वोट?
सर्वे के अनुसार, भाजपा को 36.69 फीसदी वोट मिल सकते हैं, जबकि सपा को 36.98 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। बसपा को 11.45 फीसदी, कांग्रेस को 7.67 फीसदी, अपना दल (एस) को 1.23 फीसदी, निषाद को 0.51 फीसदी, राजभर की पार्टी को 0.8 फीसदी वोट मिल सकते हैं।

कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
सर्वे में जनता से यह भी पूछा गया कि वे किसे मुख्यमंत्री बनता देखना चाहते हैं। इस पर योगी आदित्यनाथ ने बाजी मार ली है। 35.29 फीसदी वोट के साथ वे पहले नंबर पर हैं। वहीं, अखिलेश यादव 26.50 फीसदी वोट मिले हैं। मायावती को 8.59 फीसदी जनता मुख्यमंत्री देखना चाहती है।

सपा-कांग्रेस में सीट शेयरिंग पर विवाद
एनडीए गठबंधन तो पहले से तय है, लेकिन इंडिया अलायंस पर विवाद चल रहा है। दरअसल, इसमें सपा और कांग्रेस सीटों को लेकर एक दूसरे से उलझे हुए हैं। यूपी में कांग्रेस 181 सीटें चाहती है, लेकिन सपा तीन डिजिट में तो छोड़िए, सिर्फ डबल डिजिट में ही सीटें देने पर राजी हुई है। सपा ने अभी कांग्रेस को सिर्फ 26 सीटें ऑफर की हैं, जिस पर यूपी कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद भड़क गए। उन्होंने सपा को जमकर सुनाया। इस बीच, सपा ने पांच उम्मीदवारों वाली पहली लिस्ट भी जारी कर दी है, जिसमें मसूद के सहारनपुर वाली दो सीटें भी शामिल हैं।

टिप्पणी लिखें

टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *