कोलकाता के व्यवसायी की हत्या के मामले में तीन लोगों को सुनाई गई उम्रकैद की सजा बरकरार
कोलकाता : कलकत्ता हाई कोर्ट ने बुधवार को फरवरी 2004 में 25 वर्षीय व्यवसायी के अपहरण और हत्या के मामले में तीन लोगों को सुनाई गई उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा। जस्टिस राजशेखर मंथा और जस्टिस अनुज सिंह की खंडपीठ ने चश्मदीद गवाह के बयान, पहचान की प्रक्रिया और फोरेंसिक सबूतों की जांच करने के बाद निचली अदालत के फैसले पर अपनी सहमति जताई।
केस रिकॉर्ड के अनुसार, यह घटना 5 फरवरी 2004 को हुई थी, जब पीड़ित व्यवसायी शंभू चौधरी अपने ड्राइवर के साथ उत्तरी कोलकाता के रवींद्र सरणी स्थित अपने दफ्तर से रात में घर लौट रहे थे। चितपुर में एक पेट्रोल पंप के पास अचानक तीन लोग उनकी कार में घुस आए। उनमें से एक ने ड्राइवर की गर्दन पर चाकू लगा दिया और उसे गाड़ी चलाने का आदेश दिया। चौधरी को पिछली सीट पर दो लोगों के बीच बिठाया गया और उनके साथ मारपीट की गई। बदमाशों ने कार की डिक्की से नकदी और जरूरी दस्तावेजों सहित कीमती सामान लूट लिया।
इसके बाद गाड़ी को कैनाल वेस्ट रोड के पास रोका गया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, मोहम्मद नौशाद ने चौधरी के सिर में गोली मार दी, जबकि एक अन्य आरोपी शमशेर अली ने धारदार हथियार से उनका गला रेत दिया। पूरी घटना देखने वाले ड्राइवर को धमकी दी गई और चुप रहने को कहा गया, जिसके बाद तीनों आरोपी वहां से भाग गए। चौधरी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
बाद में पुलिस ने इस हत्या के मामले में मोहम्मद नौशाद, शमशेर अली और शेख अब्दुल हामिद को गिरफ्तार किया। 2012 में, अलीपुर की एक अदालत ने तीनों को उम्रकैद की सजा सुनाई। दोषियों ने हाई कोर्ट में इस फैसले को चुनौती दी, लेकिन खंडपीठ ने उनकी दलीलों को खारिज कर दिया। अदालत ने फोरेंसिक सबूतों को भी काफी अहमियत दी। बैलिस्टिक जांच से पता चला कि कार से मिली गोली का खोल (बुलेट केसिंग) और जांच के दौरान बरामद की गई पिस्तौल आपस में मेल खाते हैं।

टिप्पणी लिखें