पश्चिम बंगाल का नया नाम “पश्चिम बंग” होगा – मुख्यमंत्री
कोलकाता : मुख्यमंत्री ने कहा है कि पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंग’ करने का प्रस्ताव नौ दिसंबर को विधानसभा में पेश किया जाएगा। विधानसभा से प्रस्ताव पारित होने के बाद इसे मंजूरी के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। इसको लेकर विधानसभा में प्रस्ताव लाने की भी तैयारी शुरू हो चुकी है।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंग’ करने का प्रस्ताव दिसंबर में शुरू होने वाले विधानसभा के अगले सत्र में पेश किया जाएगा। पश्चिम बंगाल विधानसभा का शीतकालीन सत्र चार से 14 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा। सदन में यह प्रस्ताव नौ दिसंबर को पेश किया जाएगा। अधिकारी की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया गया। पश्चिम बंगाल विधानसभा का शीतकालीन सत्र 4 से 14 दिसंबर के बीच होगा।
आठ बिल होंगे पेश
अधिकारी ने यह भी कहा कि राज्य सरकार इस सत्र में आठ बिल पेश करेगी, जिनमें से एक बिल पास होने पर दुकानदार अपनी मर्जी के अनुसार अपनी दुकानें चौबीसों घंटे खोल सकते हैं। संसदीय मामलों का विभाग, सुभाष चंद्र बोस सेवा केंद्र के कार्यालय खर्च के लिए 30,000 रुपए देने और पूर्व विधायकों का चिकित्सा भत्ता 6,000 रुपए से बढ़ाकर 10,000 रुपए करने के लिए एक बिल भी लाएगा। सेवा केंद्र एक सार्वजनिक सेवा केंद्र है जो लोगों को यह मदद करता है कि वे अपनी शिकायतें और समस्याएं अपने विधायकों तक पहुंचे और उनका समाधान कर सकें। गौरतलब है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार ने 2018 में विधानसभा में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित किया था। इस प्रस्ताव में राज्य का नाम ‘बांग्ला’ रखने की बात कही गई थी।


टिप्पणी लिखें