पश्चिम बंगाल सरकार ने चार IAS अधिकारियों का तबादला किया
कोलकाता : पश्चिम बंगाल सरकार ने चार IAS अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सचिवालय सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार रोजगार सृजन और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में त्वरित कार्य की दिशा में कई और निर्णय लेने की तैयारी कर रही है।
रणधीर कुमार (2006 बैच) को वित्त विभाग के सचिव के रूप में मिले अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। वे लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (Public Health Engineering Department) के सचिव के रूप में अपना काम जारी रखेंगे।
दीपांकर मंडल (2013 बैच), जो वर्तमान में पशु संसाधन विकास (ARD) विभाग में वरिष्ठ विशेष सचिव के पद पर हैं, उन्हें पश्चिम बंगाल स्वरोजगार निगम लिमिटेड का प्रबंध निदेशक (Managing Director) नियुक्त किया गया है।
धीमान बराई (2016 बैच) को तकनीकी शिक्षा, प्रशिक्षण और कौशल विकास (TET & SD) विभाग में विशेष सचिव के पद से स्थानांतरित करके बीरभूम जिले का अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (भूमि सुधार) नियुक्त किया गया है।
प्रियदर्शिनी एस (2017 बैच) का उपभोक्ता मामले विभाग से तबादला कर उन्हें गृह एवं पर्वतीय मामलों के विभाग (Home and Hill Affairs Department) में विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

टिप्पणी लिखें