कौशल को सम्मान, प्रतिभा को पहचान : 52 राष्ट्रीय टॉपर्स सम्मानित
लखनऊ में 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री योगी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जयंत चौधरी हुए शामिल
लखनऊ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में आयोजित 5वें कौशल दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग कर देश के युवाओं के कौशल, प्रतिभा और उपलब्धियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी भी उपस्थित रहे।
समारोह में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई), राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों तथा प्रशिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों के राष्ट्रीय स्तर के 52 टॉपर्स को सम्मानित किया गया। यह सम्मान युवाओं के तकनीकी कौशल, मेहनत, लगन और उत्कृष्ट प्रदर्शन को पहचान देने के साथ कौशल आधारित शिक्षा के महत्व को रेखांकित करता है।
कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को कौशल विकास, रोजगार और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। सरकार का उद्देश्य प्रशिक्षण और व्यावहारिक दक्षता के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप तैयार करना तथा उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
डबल इंजन सरकार युवाओं के हुनर को निखारने, उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। कौशल विकास के माध्यम से प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करना विकसित भारत के संकल्प को मजबूती देने और देश की अर्थव्यवस्था को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
5वें कौशल दीक्षांत समारोह में प्रतिभाओं को मिला सम्मान युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश है कि हुनर, मेहनत और दक्षता के दम पर सफलता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं।


टिप्पणी लिखें