मुख्य सामग्री पर जाएँ
राष्ट्रीय

घरेलू रसोई गैस का दुरुपयोग रोकने की कड़ाई, गायब हुए 75 लाख ग्राहक

टिप्पणियाँ 0

नई दिल्ली : देश में एलपीजी गैस कनेक्शन की संख्या में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इस गिरावट में उज्जवला योजना के भी हजारों लाभार्थी शामिल हैं। खासकर घरेलू रसोई गैस का दुरुपयोग रोकने के लिए की गई कड़ाई से कम से कम 75 लाख दावेदार गायब हो गए हैं। मार्च 2026 से अभी तक लगभग 75 लाख घरेलू एलपीजी ग्राहक कम हो चुके हैं। ऐसे में अहम सवाल ये उठता है कि आखिर ग्राहकों के कम होने के पीछे का कारण क्या है?

ग्राहकों की संख्या में आई कमी का कारण
बड़ा सवाल ये है कि आखिर इतनी बड़ी संख्या में ग्राहकों की संख्या में कमी क्यों आई है? जानकारी के मुताबिक, सख्त वेरिफिकेशन प्रोसेस के कारण 10 साल में पहली बार ग्राहकों की संख्या में कमी आई है। अगर बात करें कारण की तो सबसे पहला कारण तो यह है कि सरकार ने घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया है। देश में LPG ग्राहकों की संख्या घटने के पीछे सख्त ई-केवाईसी और OTP आधारित सिलेंडर डिलीवरी को प्रमुख कारण माना जा रहा है, जिनसे फर्जी और डुप्लीकेट कनेक्शनों की पहचान की जा रही है। माना जा रहा है कि ये घरेलू गैस कनेक्शन ज्यादातर कमर्शियल कार्यों में लगाए जा रहे थे अर्थात सब्सिडी के गैस से अतिरिक्त कमाई।

अगर किसी ग्राहक की ई-केवाईसी पूरी नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी बंद की जा सकती है और सिलेंडर की बुकिंग में भी दिक्कत आ सकती है। दूसरा कारण OTP आधारित सिलेंडर डिलीवरी को माना जा रहा है। इस प्रोसेस की मदद से ऐसे फर्जी कनेक्शनों की पहचान की जा रही है और उन्हें रोकने में भी सहायता मिल रही है। यानी इन दो कारणों की वजह से एलपीजी सिलेंडर के ग्राहकों की संख्या में कमी आई है।

उज्जवला योजना के लाभार्थी भी शामिल
मार्च 2026 से अभी तक लगभग 75 लाख घरेलू ग्राहक कम हुए हैं। बड़ी बात ये है कि इनमें करीब 60 हजार उज्जवला लाभार्थी भी शामिल हैं। मिडिल ईस्ट में तनाव की वजह से भी एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर असर पड़ा। क्योंकि भारत अपनी कुल जरूरत का आधे से ज्यादा हिस्सा दूसरे देशों से आयात करता है। ऐसे में सप्लाई पर असर पड़ने की वजह से भी देश में इस साल एलपीजी सिलेंडर के दाम कई बार बढ़ाए गए। यही कारण है कि अब सरकार पीएनजी कनेक्शन पर बढ़ावा दे रही है, ताकि एलपीजी सिलेंडर पर निर्भरता कम की जा सके।

टिप्पणी लिखें

टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *