मुख्य सामग्री पर जाएँ
राष्ट्रीय

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की बम्पर जीत, राहुल गांधी ने डबल इंजन पर सवाल किया

टिप्पणियाँ 0




Rajasthan Panchayat Election: कांग्रेस 23 जिलों में जीती, 5 में भाजपा, 8 जिलों में निर्दलीय किंगमेकर

जयपुर : राजस्थान पंचायत चुनाव में शनिवार को सभी 37 जिलों के नतीजे आ गए हैं। कांग्रेस ने इस बार चुनाव में अपना परचम लहराया है। 23 जिलों में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत मिला है। बीजेपी ने 5 जिलों में जीत हासिल की है, जबकि हनुमान बेनीवाल की आरएलपी नागौर में जीती है। 8 जिलों में निर्दलीय किंगमेकर की भूमिका में है।

कांग्रेस इन जिलों में जीती

जयपुर, जोधपुर, अलवर, सीकर, बाड़मेर, भरतपुर, बीकानेर, झुंझनूं, दौसा, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, कौटपूतली-बहरोड़, चुरू, जालोर, टोंक, धौलपुर, फलोदी, बूंदी, भीलवाड़ा, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, हनुमानगढ़।

बीजेपी इन जिलों में जीती

उदयपुर, अजमेर, पाली, झालावाड़, ब्यावर

419 पंचायत समितियों में 275 में कांग्रेस जीती, भाजपा को सिर्फ 63

Rajasthan Panchayat Election: चुनाव में कांग्रेस को बम्पर जीत मिली है। बता दें कि 419 पंचायत समितियों में में 275 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की, वहीं भाजपा की सिर्फ 63 समितियों पर जीत हुई। पंचायती राज चुनावों में कांग्रेस ने बंपर जीत के साथ जोरदार वापसी की है, जबकि सीएम भजनलाल शर्मा और कई मंत्रियों के इलाकों में हार से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। वहीं, आरएलपी और बीएपी जैसे छोटे दलों ने भी ग्रामीण सीटों पर दमदार प्रदर्शन कर सियासी समीकरण दिलचस्प बना दिए हैं। कांग्रेस के लिए चुनाव रिजल्ट बड़े कमबैक की तरफ इशारा कर रहे हैं, तो वहीं इन नतीजों से भाजपा की टेंशन बढ़ जाएगी।

पंचायत चुनाव जीत पर राहुल गांधी का तंज: बोले- ‘राजस्थान के गांवों ने डबल इंजन को दिया जवाब’

राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी ने ग्रामीण मतदाताओं का आभार जताते हुए इसे भाजपा की ‘डबल इंजन’ सरकार को सीधा जवाब बताया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने मनरेगा, किसानों और पंचायतों के अधिकारों पर हमला किया तथा महंगाई और पलायन से गांवों को नुकसान पहुंचाया, जिसका जवाब अब ग्रामीण जनता ने दे दिया है।

टिप्पणी लिखें

टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *