मुख्य सामग्री पर जाएँ
कोलकाता

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने मंत्री शंकर घोष से मुलाकात की, क्षेत्रीय सहयोग पर चर्चा की

टिप्पणियाँ 0
कोलकाता : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के संसदीय कार्य मंत्री शंकर घोष से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार पश्चिम बंगाल में नई सरकार बनने के बाद पड़ोसी राज्य सिक्किम को पश्चिम बंगाल से और अधिक सहयोग और समर्थन की आशा है। सूत्रों ने कहा कि विकास कार्यों में दोनों ही राज्य साझा हित को ध्यान में रखकर आगे बढ़ सकते हैं।

इस मुलाकात के दौरान, दोनों नेताओं ने आपसी हित के मुद्दों, शासन-प्रशासन और सिक्किम तथा पश्चिम बंगाल के बीच सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।
इस बातचीत के जरिए जन कल्याण और क्षेत्रीय विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अपने विचार और अनुभव साझा करने का अवसर भी मिला।
तमांग ने इस मुलाकात को सार्थक और उपयोगी बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में दोनों राज्यों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी रहेगा और आपसी सहयोग और मजबूत होगा।
टिप्पणी लिखें

टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *