मुख्य सामग्री पर जाएँ
अर्थ जगत

सोने – चांदी के भाव में नौ दिनों से लगातार गिरावट

टिप्पणियाँ 0

कोलकाता : सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार, 20 नवंबर को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना लगातार 9वें दिन सस्ता हुआ। इसकी कीमत में ₹5,200 की बड़ी गिरावट आई। इसके बाद 10 ग्राम सोने का भाव घटकर ₹1,29,300 रह गया। चांदी भी ₹4,000 टूटकर ₹1.58 लाख प्रति किलो पर आ गई।

9 दिन से लगातार सस्ता हुआ सोना
स्थानीय कारोबारियों के मुताबिक, 24 कैरेट वाले सोने का भाव गुरुवार को ₹1,34,500 प्रति 10 ग्राम था। शुक्रवार को यह ₹5,200 गिरकर ₹1,29,300 पर आ गया। ग्लोबल मार्केट में लगातार बिकवाली का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ रहा है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले गोल्ड का भाव 1,300 रुपये टूटा। इसकी वजह रही मजबूत रुपया और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के अधिक सख्त होने की बढ़ती आशंका। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,614.59 डॉलर प्रति औंस पर है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 130830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 119940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 119790 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 130680 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 130680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 119790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 130680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 119790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

टिप्पणी लिखें

टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *