मुख्य सामग्री पर जाएँ
पश्चिम बंगाल

तुलसी विवाह महोत्सव समिति द्वारा भगवान शालिग्राम माता तुलसी विवाह की सिलमायन मंडप पूजन किया गया

टिप्पणियाँ 0

मंडप पूजन के साथ किया गया माता तुलसी भगवान शालिग्राम का विवाह सिलमायन संस्कार

तुलसी विवाह महोत्सव समिति के द्वारा तारा राम पीली संगत मालवीय नगर आश्रम में संस्थापक आचार्य संतोषानंद महाराज के आचार्यत्व में भगवान शालिग्राम माता तुलसी की विवाह पूर्व
विधि विधान पूर्वक सिलमायन संस्कार किया गया इस अवसर पर अध्यक्ष कृष्ण भगवान केसरवानी ने मंडप पूजन किया गया और हल्दी मेंहदी की रश्म निभाते हुए माता तुलसी की चुनरी ,चूंडी,बिंदी सिंदूर, मेंहदी
शादी का जोड़ा और भगवान शालिग्राम जी के लिए नया वस्त्र माला मुकुट आदि सामग्री की पूजन किया ।
और लगन मंड़प में महिलाओं ने मांगलिक सोहर गीत गाए और उन्होंने माता तुलसी को हल्दी मेंहदी लगाई।मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि आज 20 नवंबर को विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति हवन के बाद दोपहर 12 बजे भगवान शालिग्राम माता तुलसी की विवाह बारात धूम धाम के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में श्री हरि नारायण की 10 फिट दिव्य प्रतिमा आकर्षक का केन्द्र रहेगा जो प्लास्टिक कोटेड से तैयार किया गया है।
इसके अलावा भगवान शालिग्राम माता तुलसी की झांकी शोभा यात्रा के साथ ध्वज पताका शहनाई, ढोल नगाड़े,घंट घड़ियाल, डीजे बैंड, पाईप बैंड, आदि शामिल रहेंगे। बारात शोभायात्रा तारा राम पीली संगत मालवीय नगर आश्रम से उठकर भारती भवन, कोतवाली, ऊंचा मंडी, लोकनाथ, बहादुर गंज राम भवन, मुट्ठीगंज हटिया पुलिस बूथ चौराहा, बासमंडी से होते हुए कार्यक्रम स्थल पीली संगत मालवीय नगर आश्रम पहुंचेगी जहां पर भगवान शालिग्राम माता तुलसी का द्वारपूजा, वरमाला और पाणिग्रह विवाह संस्कार का रश्म विधि विधान पूर्वक किया जाएगा और 21 नवंबर को दोपहर 12 बजे खिचड़ी विदाई का रश्म निभाते हुए प्रीतिभोज प्रसाद का आयोजन होगा और कार्य संपन्न होगा।सिलमायन संस्कार में राजीव कृष्ण बंटी, राजेश केसरवानी नीरज जड़ियां, कैलाश चंद्र केसरवानी ,विजय गुप्ता,दाऊ दयाल गुप्ता रानी केसरवानी सारिका यादव,प्रीति रावत ,निशा अग्रहरि गीता गुप्ता, कलावती आदि महिलाएं शामिल रही।

टिप्पणी लिखें

टिप्पणी लिखें

Your email address will not be published. Required fields are marked *