अमित शाह से मिले सुवेंदु अधिकारी, बंगाल के विकास और कानून-व्यवस्था पर हुई चर्चा
दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री को मां दुर्गा की पारंपरिक डोकरा प्रतिमा भेंट की, राज्य के ज्वलंत मुद्दों पर भी किया विचार-विमर्श
नई दिल्ली, 19 नवंबर। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा की पारंपरिक डोकरा प्रतिमा भेंट की। अधिकारी ने मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए बताया कि दोनों के बीच पश्चिम बंगाल से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
सुवेंदु अधिकारी के अनुसार, बैठक में राज्य के विकास, कानून-व्यवस्था की स्थिति और पश्चिम बंगाल की जनता के कल्याण से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री का बहुमूल्य समय देने, मार्गदर्शन और राज्य की प्रगति एवं समृद्धि के लिए निरंतर सहयोग के प्रति आभार जताया।


टिप्पणी लिखें