जेआईएस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार तरनजीत सिंह राज्यपाल के हाथों सम्मानित
पश्चिम बंगाल के स्थापना दिवस समारोह में लोक भवन में किया गया सम्मानित
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर. एन. रवि ने जेआईएस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार तरनजीत सिंह को सम्मानित किया। लोक भवन, पश्चिम बंगाल में आयोजित विशेष समारोह ‘सेलिब्रेशन ऑफ स्टेट फाउंडेशन डे’ के दौरान राज्यपाल ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
यह समारोह उन 16 राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के स्थापना दिवस और राज्य दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिनकी स्थापना दिवस की वर्षगांठ 1 नवंबर या उसके आसपास पड़ती है। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों की स्थापना और उनकी विशिष्ट पहचान को याद करते हुए समारोह आयोजित किया गया।
जेआईएस ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर सरदार तरनजीत सिंह को राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया जाना संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।


टिप्पणी लिखें