अगर नहीं है आपके पास इंश्योरेंस तो हाईवे पर चढ़ते ही कट जाएगा ₹10,000 का चालान
मुख्य बातें :
- NHAI ने दिल्ली के मुंडका टोल प्लाजा से पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया
- टोल पार करते ही वाहन का इंश्योरेंस Vahan डेटाबेस से होगा चेक
- इंश्योरेंस एक्सपायर होने या नहीं होने पर वाहन मालिक को SMS अलर्ट
- SMS में गाड़ी नंबर, टोल पार करने का समय और इंश्योरेंस एक्सपायरी की जानकारी
- जल्द देशभर के नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर लागू करने की तैयारी
- बिना इंश्योरेंस पहली बार पकड़े जाने पर ₹5,000 या बेस प्रीमियम का 3 गुना जुर्माना
- दोबारा उल्लंघन पर ₹10,000 या बेस प्रीमियम का 5 गुना जुर्माना
नई दिल्ली : NHAI एक नया टोल सिस्टम लाने की तैयारी में है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद जब भी कोई टोल प्लाजा से गुजरेगा तो उसका 10,000 रुपये का चालान कट जाएगा। यह चालान उनका कटेगा, जिनके पास इंश्योरेंस नहीं होगा। ऐसे वाहन मालिकों की पहचान करने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहनों के इंश्योरेंस की स्थिति जांची जाएगी। अगर किसी गाड़ी की इंश्योरेंस पॉलिसी एक्सपायर हो चुकी है, तो उसके रजिस्टर्ड मालिक को SMS के जरिए इसकी जानकारी दी जाएगी।
कैसे काम करेगा NHAI का नया टोल इंश्योरेंस चेक सिस्टम?
इस नई सिस्टम में वाहन के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी का मिलान Vahan डेटाबेस में उपलब्ध इंश्योरेंस रिकॉर्ड से किया जाएगा। Vahan डेटाबेस का रखरखाव नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) करता है। जब कोई वाहन टोल प्लाजा से होकर गुजरेगा, तो सिस्टम उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर इंश्योरेंस की वैलिडिटी को चेक करेगा।
इस जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि संबंधित वाहन की इंश्योरेंस पॉलिसी अभी वैलिड है या उसकी अवधि समाप्त हो चुकी है। अगर डेटाबेस में पॉलिसी एक्सपायर होने की जानकारी मिलती है, तो सिस्टम वाहन के रजिस्टर्ड मालिक को अलर्ट भेजने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इस तरह टोल प्लाजा से गुजरने के दौरान ही वाहन के इंश्योरेंस स्टेटस की जानकारी मिल सकेगी।


टिप्पणी लिखें